भारतीय घरों के लिए 9 अविश्वसनीय छत डिजाइन

Rita Deo Rita Deo
A prestigious Project By Monnaie Interior Designers, Monnaie Interiors Pvt Ltd Monnaie Interiors Pvt Ltd モダンデザインの 多目的室
Loading admin actions …

दीवार और फर्श के रूप में एक छत कमरे के अभिन्न अंग के रूप में है। हाल ही में, छत को बहुत सरल और सूक्ष्म रखा गया था। उन्हें उचित मान्यता नहीं दी गई थी। लेकिन बदलते समय और नई तकनीक और रचनात्मक संवेदनशीलताओं के आगमन के साथ, अब एक छत को पूरे सजावट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। आपको आगे प्रेरित करने के लिए, homify आपको कुछ लुभावनी छत डिजाइन लाता है जो आपके घर को दूसरों के लिए प्रेरक बना देगा।

1. सौम्यता से रोशन

इस छत की कलात्मक रौशनी सज्जा शयनकक्ष के आकर्षण को कलात्मक मोड़ देती है जिसके  अंदरूनी भाग को को सूक्ष्म रखा गया है ताकि प्रकाश को ज़रुरत की मुताबिक मंद या ज़ियादा किया जा सके। यह आकर्षक डिजाइन झूठी छत पैटर्न के साथ बनाया गया जो कमरे के अंदरूनी हिस्सों को  सही तरीके से जोड़ता है। सफेद एलईडी रौशनी के साथ नीयन नीली रोशनी के सयोजन से कमरे में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल बना रहता है।

2. मिश्रित तत्वों का स्पर्श

homify モダンデザインの リビング

एक कलात्मक डिजाइन जो आकर्षक ढांचे, रगीन प्रकाश और बड़े कांच के झूमर के उपयोग से इस सुन्दर छत पर गठन किया गया है। लकड़ी के फ्रेम के ऊपर लगे कांच के पैनलों के कारन छत से रौशनी भी आती है जो इस लकड़ी के सुन्दर टुकड़े में सजे झूमर डिज़ाइन को बेहद खास बनाता है। ये रोशनदान पूरे कमरे को कृत्रिम प्रकाश के साथ उज्ज्वल करता है।

3. लकड़ी के टुकड़े के बीच रौशनी

कौन कहता है कि आकर्षक छत डिजाइन केवल घर के सार्वजनिक क्षेत्रों में आवश्यक हैं? यह विशेष छत घर के सिनेमा कमरे के अंदरूनी हिस्सों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई है। ऐसे छोटे क्षेत्र में डिजाइनरों की रचनात्मकता उल्लेखनीय है जिन्होंने केंद्रित झूठी छत बनाई जो दीवारों और मंजिल के साथ मेल खाती है। थियेटर पहलू को ध्यान में रखते हुए, वर्ग की लंबाई के साथ प्रभावी प्रकाश प्रदान किया गया है जहाँ अधिकतम चमक प्रदान करने के लिए आयताकार झूमर की एक खूबसूरत जोड़ी भी लगायी गयी है।

4. औद्योगिक सज्जा शैली

यह डिजाइन दूसरों से पूरी तरह से अलग है क्योंकि इसमें पारंपरिक लकड़ी की जगह धातु बीम का उपयोग किया गया है। छत के साथ बैठक औद्योगिक शैली के अनुरूप है जो यहाँ सजे सोफे सेट तथा धातु की सीढ़ियों द्वारा दर्शाया गया है। यहां तक कि रोशनी भी उल्लेखनीय है क्योंकि यहाँ झूमर का उपयोग नहीं किया गया है और इसके बजाय पूर्ण प्रभाव के लिए कारखानों और गोदामों की तरह छोटे कथन प्रकाश का उपयोग करता है।

5. शतरज की बिसात

homify インダストリアルな 壁&床 壁&床カバー

शतरंज फलक छत पर इस तरह प्रभावशाली तरीके से सजा हो तो कैसे लगे। यह विशेष नकली छत डिजाइन एलईडी लैंप और कलात्मक टुकड़ो के उपयोग के साथ पूरे कमरे को इस तरह से रोशनी में रखता है कि जब भी कोई कमरे में प्रवेश करे तो आकर्षण का केंद्र होता है। इस डिजाइन का उपयोग छोटे कमरे में भी किया जा सकता है क्योंकि यह विस्तृत क्षेत्र का भ्रम देता है।

6. जादुई

इस छत सज्जा को जादुई कहा जाए तो भी इसकी सुंदरता की कम बयानी ही होती जो इस कमरे के सज्जा शैली को सामान्य स्तर से बहुत उठा देती है। केंद्रित चक्रों के साथ गोल पैटर्न बहुत चालाकी से नीचे बैठने के क्षेत्र को उजागर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। बैठक में खूबसूरत रोशनी क्षेत्र धूप के प्रभाव को और गहरा कर देती है और अंधेरे में पूरी तरह से मोहक दिखती है।

7. सृजनात्मक छत डिजाइन

homifyが手掛けた現代の, モダン

यह डिज़ाइन दूध पार्लर के लिए बना है इसीलिए उसकी विषय-वस्तु  के लिए उपयुक्त आकृतियों से सजाया गया और छत विभाजित दूध या अतिप्रवाह दूध का 3-डी प्रभाव दर्शाता है। सफेद छत के किनारों में विचारशील प्रकाश का इस्तेमाल इस अंधेरे गलियारे में चमक सुनिश्चित करता है। इस डिजाइन के अंदरूनी हिस्से गहरे रंग से सजे हैं ताकि चमकदार सफेद रोशनी और रोशन लगे जो यहाँ दूध के सफेद बादलों की तरह दिखता है।

धारीदार छत

homify インダストリアルな 壁&床 壁&床カバー

यह छत डिजाइन प्रवेश द्वार के सामने गलियारे क्षेत्र में है जो मूल रूप से घर के सभी कमरों के चौराहे बिंदु के रूप में कार्य करता है। कांच पर मोटी लकड़ी के डंडों का परत इस क्षेत्र के लिए सबसे उपयुक्त है क्योंकि यह पूरे घर में प्राकृतिक प्रकाश के अधिकतम प्रवाह की अनुमति देता है। पट्टियों के साथ एक आकर्षक लैंप और प्राकृतिक प्रकाश रात के दौरान भी आसमान देखने में मदद करता है।

9. रंगीन छत

रंगीन छत जीवन में ऊर्जा के तरह होती है और इस विकल्प को बनाते समय आप विभिन्न रंग चुन सकते हैं। हल्के रंग अंतरिक्ष को बड़ा महसूस कराते हैं जबकि नारंगी और नीला जैसे गहरे रंग इसे अधिक आरामदायक एहसास देते हैं। कमरे के उद्देश्य और कार्य के आधार पर उच्चतम छत रंग चुनने की सलाह दी जाती है।

भारतीय घरो के लिए उपयुक्त छत सज्जा के विचारो के लिए इस विचारपुस्तक को ज़रूर देखें।

住宅建設や家のリフォームをお考えですか?
ぜひご連絡下さい!

注目の特集記事